रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

तहसीलों में समाधान दिवस, फरियादियों की सुनी समस्याएं

Ashwini Kumar Pandey

संपूर्ण समाधान दिवस में 102 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, 17 मामलों का मौके पर निस्तारण

समस्त अधिकारी जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : डीएम

(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 17 अगस्त 2026 जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर निस्तारण योग्य प्रकरणों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से तत्काल निस्तारण कराया। उन्होंने शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की कार्रवाई से अवगत कराया जाए, ताकि उसे अपनी शिकायत के संबंध में पूरी जानकारी मिल सके।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 10 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं, पांच प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भेजी गई। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों में तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मौके का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्य प्रकाश, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेंहदावल तहसील में 32 शिकायतों की हुई सुनवाई
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार मामलों की स्थलीय जांच कराई जाए तथा दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनने के बाद गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कानून एवं व्यवस्था से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए। शिकायत प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
मेंहदावल तहसील में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं, दो प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजी गई। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी मेंहदावल राजकुमार सहित तहसील के अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
धनघटा में 25 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण
धनघटा तहसील में उप जिलाधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में त्रुटि से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। ऐसे मामलों में संबंधित कर्मचारी के साथ मौके पर जांच करने तथा दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
धनघटा तहसील में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तहसील के राजस्व निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 102 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 17 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी