शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के गिठिनी स्थित ए० बी० आर० एल० इण्टर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से नकद पुरस्कार, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री भक्त वत्सल जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रथम स्थान से लेकर कुल 51 छात्राओं को साइकिल, मेडल और नकद पुरस्कार सौंपे गए हैं।
समारोह में इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में विद्यालय में पहला और पूरे जिले में 5वां स्थान हासिल करने वाली मेधावी छात्रा आरुषि चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें विद्यालय परिवार की तरफ से ₹5,100 नकद, साइकिल और मेडल प्रदान किया गया। इसके साथ ही, विद्यालय में दूसरा स्थान पाने वाली होनहार छात्रा सलोनी गुप्ता को ₹2,100 नकद, साइकिल व मेडल और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अनामिका मौर्य को ₹1,100 नकद, साइकिल और मेडल सौंपकर सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण मौके पर विद्यालय के प्रबंधक के साथ प्रधानाचार्य डी० एन० उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकगण श्री विश्राम राय, श्री सुरेन्द्र मोहन, हरिश्चन्द्र यादव, धरम हंस यादव, हरिकेश कुमार, अजय कुमार, रंजना, दीपा, प्रगति मिश्रा, राम रतन सिंह, संतोष पाण्डेय, विकास चौरसिया, राहुल गुप्ता और ब्रह्मदेव कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इन बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत से साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इनकी सफलता से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड