रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, बूथ मजबूत करने में जुटी सपा

खबरें 24

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, बूथ मजबूत करने में जुटी सपा

खलीलाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, गांव-गांव तक PDA की विचारधारा पहुंचाने की बनी रणनीति
संतकबीरनगर। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बढ़गो स्थित एक मैरिज हॉल में बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों एवं सेक्टर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया।बैठक की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष अखलाक अहमद खान ने की, जबकि संचालन खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में अखलाक अहमद खान ने संगठन की मजबूती को चुनावी सफलता की पहली सीढ़ी बताते हुए बूथ पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने संगठन के संचालन और बूथ स्तर की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों को अंतिम समय पर छोड़ने के बजाय अभी से प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय करना जरूरी है।बैठक में मौजूद सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहने और क्षेत्रीय समस्याओं को मजबूती से उठाने का संदेश दिया। वहीं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडे ने संगठन की एकजुटता, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को आगामी चुनाव के लिए अहम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।रामवृक्ष यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने पर बल दिया। आलोक यादव सोनू ने बूथ कमेटियों को सक्रिय और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। राहुल यादव बादल ने युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा चुनावी तैयारियों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कोमल यादव और रमेश यादव ने महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक विस्तार देने की बात कही। वहीं सपा महासचिव विनोद यादव, जिनके आयोजन में बैठक संपन्न हुई, ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।बैठक में सुबोध यादव, सैयद फिरोज, अशरफ मोहम्मद, राम भरोसे वारसी, अंशिका पांडे सरकार, डॉ. रहमान अब्बासी, शैलेंद्र यादव और महेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर सक्रियता को लेकर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की चुनावी रणनीति का आधार मजबूत बूथ संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बैठक में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर एवं जोनल प्रभारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज करने का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी