चितौखर बाजार में SH-69 सड़क पर जलजमाव से परेशान लोगों का विरोध अब अनोखे अंदाज में सामने आया।
चितौखर बाजार में SH-69 सड़क पर जलजमाव से परेशान लोगों का विरोध अब अनोखे अंदाज में सामने आया। पानी से भरी सड़क पर एक युवक बाइक समेत गिर गया, जिसके बाद उसने खुद को “नकली विधायक” बनाकर जलजमाव वाली सड़क का ही उद्घाटन कर डाला। 🏍️🌊
नारियल फोड़ा गया, अगरबत्ती-कपूर जलाए गए और बाकायदा रिबन काटकर “उद्घाटन” किया गया। इतना ही नहीं, उद्घाटन के बाद मिठाई की जगह लोगों के बीच मिर्च और टमाटर बांटे गए। 🌶️🍅
इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव और सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस प्रदर्शन के जरिए जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करने की कोशिश की गई।
📍 चितौखर बाजार, गया
#GayaNews #Gaya #Chitokhar #SH69 #RoadProblem #WaterLogging #GayaBreakingNews #BiharNews #ViralVideo #ViralNews #RoadCondition #Bihar
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड