गया जी: मगध मेडिकल की बदहाली पर डीएम सख्त, 6 हॉस्पिटल मैनेजरों का वेतन बंद।
।
गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं में कमी पर डीएम शशांक शुभंकर ने कड़ा रुख अपनाया। औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी, जलजमाव, खराब पंखे-एसी, प्रकाश व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता समेत कई कमियां मिलीं। इसके बाद छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ मैनेजरों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने 10 दिनों के भीतर व्यवस्था में स्पष्ट सुधार का अल्टीमेटम दिया है। मरीजों के भोजन की गुणवत्ता 24 घंटे में सुधारने, जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंसों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड