सड़क नहीं, तो SDM को भी पैदल जाना पड़ा स्कूल!
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, भोरी तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने की समस्या मंगलवार को उस वक्त सामने आई, जब एसडीएम प्रवीण कुंदन खुद स्कूल पहुंचे।
सड़क नहीं, तो SDM को भी पैदल जाना पड़ा स्कूल!
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, भोरी तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने की समस्या मंगलवार को उस वक्त सामने आई, जब एसडीएम प्रवीण कुंदन खुद स्कूल पहुंचे।
स्कूल तक उनकी गाड़ी नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद एसडीएम को करीब आधा किलोमीटर तक कच्चे और बदहाल रास्ते पर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचना पड़ा।
मौके पर एसडीएम ने ग्रामीणों और स्कूल से जुड़ी समस्याओं को देखा। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग से बात कर सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही रास्ते में पुलिया निर्माण के लिए भी उचित कार्रवाई करने की बात कही।
अब देखना होगा कि वर्षों से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को इस समस्या से कब तक स्थायी राहत मिलती है।
#Gaya #Bihar #Tekari #Bhori #GayaNews #BiharNews #SDM #PraveenKundan #RoadProblem #SchoolNews #LocalNews #RuralRoad #ViralNews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड