गया में सनसनीखेज वारदात! बंद कमरे में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने भी काटी नसें
गया में सनसनीखेज वारदात! बंद कमरे में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने भी काटी नसें
गया के मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में रविवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बीच करीब 35 वर्षीय मनोज कुमार ने धारदार ब्लेड से अपनी पत्नी फेंकनी देवी, उम्र करीब 30 वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी।
इसके बाद पति ने खुद के दोनों हाथों की नसें काटकर आत्महत्या की कोशिश की।
सुबह जब बच्चे जागे तो कमरा अंदर से बंद मिला। वेंटिलेटर के रास्ते छोटा बेटा अंदर पहुंचा तो सामने का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए—दोनों खून से लथपथ पड़े थे।
फेंकनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद और पति के नशे में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड