रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Ashutosh kumar

PM मोदी ने स्कूली छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन,*

पीएम मोदी ने भी स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी।
*PM मोदी ने स्कूली छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन,*
पीएम मोदी ने भी स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी।
PM मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शुभ त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा
हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी स्कूली छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचीं। यहां छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर
पीएम मोदी ने बच्चों के राखी बांधने की तस्वीरें भी शेयर कीं। वहीं एक वीडियो में पीएम मोदी को बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाथ मिलाते, हाई-फाइव करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।
रक्षाबंधन पर बच्चों के बीच… रक्षाबंधन पर बच्चों के बीच घुले-मिले पीएम मोदी, छोटी बच्चियों से बोले- ‘महाकाल का प्रसाद मेरे लिए भी लाना’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान छोटी बच्चियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी, कविताएं सुनाईं और उनसे दिलचस्प सवाल पूछे। पीएम मोदी ने भी बच्चों के साथ हंसी-मजाक किया, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनकी बातों का आत्मीयता से जवाब दिया।
प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाई-फाइव करते और उनसे बातचीत करते नजर आए। एक बच्ची ने उन्हें कमल के आकार की राखी बांधते हुए बताया कि यह “लोटस वाली राखी” है। इस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, “लोटस?”
एक बच्ची ने कविता सुनाते हुए कहा कि जब-जब वह टूटी और बिखरी, तब-तब भाई ने उसे संभाला। कविता सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने बच्ची की तारीफ की और उसे आशीर्वाद दिया। बातचीत के दौरान एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को “हैप्पी बर्थडे” बोला, तो पीएम मोदी ने पूछा कि उनका जन्मदिन कब है। बच्ची ने खुद जवाब देते हुए कहा, “17 सितंबर।” इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि अच्छा “हैप्पी बर्थडे एडवांस में।”
एक अन्य बच्ची ने पर्यावरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित विशेष राखी भेंट की। उसने कहा कि उनका स्कूल प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाता है और वह वादा करती है कि “सबके लिए एआई” की भावना के साथ वह एआई को जिम्मेदारी से सीखेगी और लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करेगी।
प्रधानमंत्री ने उसकी बात सुनकर कहा, “शाबाश!” ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक पढ़ने वाली एक छात्रा ने बताया कि पहले उसे परीक्षाओं से बहुत डर लगता था, लेकिन अब वह खुद को “एग्जाम वॉरियर” मानती है। पीएम मोदी ने उसकी बात सुनकर उसे खूब मेहनत करने और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
एक बच्ची के टूटे हुए दांत देखकर प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “ये सारे दांत कहां चले गए?” बच्ची ने जवाब दिया, “टूट गए, गिर गए।” इसके बाद पीएम मोदी ने हंसते हुए पूछा कि क्या वह करेला खाती है। बच्ची ने कहा कि न वह खाती है और न उसका भाई।
उज्जैन की एक बच्ची से बातचीत में प्रधानमंत्री ने पूछा, “महाकाल का दर्शन कब ले जाओगी?” बच्ची ने कहा, “जब बड़ी हो जाऊंगी।” इस पर पीएम मोदी बोले, “महाकाल का प्रसाद ले आना, मांग लूंगा।”
एक छात्रा ने प्रधानमंत्री के सामने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ पर कविता सुनाई, जबकि दूसरी बच्ची ने ‘पिक्सेल भारत’ थीम वाली राखी भेंट की। प्रधानमंत्री ने उसकी भी सराहना करते हुए कहा, “बहुत बड़ा काम किया आपने।”
कार्यक्रम के अंत में एक बच्ची ने प्रधानमंत्री से उनके बचपन का सपना पूछा। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “आप लोगों से मिलने का।” वहीं, बच्चों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी