चित्रकूट में भारी बारिश से हाहाकार: छतों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, 650 से अधिक लोगों का रेस्क्यू; सेना के हेलीकॉप्टर तैनात
सतना/चित्रकूट (मध्य भारत न्यूज़): सतना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चित्रकूट में लगातार 14 घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। उफान पर आई मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे नदी का पानी घाटों को पार करते हुए रिहाइशी बस्तियों, प्रमुख बाजारों और घरों में प्रवेश कर गया। कई इलाकों में पानी दो मंजिला मकानों की छतों तक पहुंच गया है, जिससे स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
400 दुकानें जलमग्न, 20 घंटे से ब्लैकआउट बाढ़ के भीषण प्रभाव से चित्रकूट के व्यावसायिक क्षेत्रों में लगभग 400 दुकानें जलमग्न हो गई हैं, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई है, जिसके कारण पिछले 20 घंटों से पूरा इलाका ब्लैकआउट में है।
राहत और बचाव कार्य तेज: सेना के हेलीकॉप्टर मोर्चा पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों (SDERF) द्वारा युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ में फंसे 650 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना के हेलीकॉप्टरों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है, जो पानी में घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर एयरलिफ्ट करने और खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड