कोंच-नदीगांव रोड पर बीच सड़क निकला अजगर, वाहन चालकों में मचा हड़कंप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जालौन के कोंच से नदीगांव जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर रात उस समय वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, जब पंचानन चौराहे से आगे सड़क के बीचों-बीच एक विशाल अजगर दिखाई दिया। रात करीब 11 बजे अजगर को सड़क पर देखकर राहगीरों और वाहन चालकों ने कुछ देर के लिए अपने वाहन रोक दिए और सुरक्षित दूरी बनाकर उसे देखने लगे।
बताया गया कि विशाल अजगर सड़क पार करने के लिए मार्ग के बीच तक पहुंच गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक की नजर अजगर पर पड़ी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को कुछ दूरी पर रोक दिया और मोबाइल फोन से अजगर का वीडियो बना लिया। देखते ही देखते अजगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में विशाल अजगर सड़क पर धीरे-धीरे रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके आकार और लंबाई को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आए। कुछ समय तक सड़क पर अजगर की मौजूदगी के कारण वाहन चालकों में डर का माहौल बना रहा। हालांकि गनीमत रही कि अजगर किसी वाहन की चपेट में नहीं आया और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के आसपास खेत, झाड़ियां और खाली क्षेत्र होने के कारण अक्सर जंगली जीव सड़क पर आ जाते हैं। लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वन्यजीव दिखाई देने पर सावधानी बरतें, वाहन की गति कम करें और उसे किसी तरह का नुकसान न पहुंचाएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड