कोंच,राखी बंधवाकर लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे रक्षाबंधन के अवसर पर मामा के घर से राखी बंधवाकर लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। ग्राम पचीपुरी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कोंच निवासी 26 वर्षीय अनमोल पुत्र रविन्द्र कुमार और मिजौना थाना माधौगढ़ निवासी मनमोहन पुत्र दशरथ रक्षाबंधन पर अपने मामा के घर राखी बंधवाने गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पचीपुरी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गैदौली निवासी 30 वर्षीय दिनकर पुत्र मानसिंह सवार था।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीनों का उपचार शुरू किया। हादसे के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। घटना से कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड