शुरू न्यूज़
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम तीतरा खलीलपुर से एक नाबालिग बालक हर्ष रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। पीड़ित मंगल सिंह ने रविवार सुबह कोंच कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर अपने दत्तक पुत्र हर्ष की गुमशुदगी दर्ज कराई है और उसकी जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, लापता हर्ष गांव के बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाता था और ठेले से फेरी लगाकर भी सब्जियां बेचता था। बताया गया है कि 2 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह बिना किसी को बताए घर और दुकान से अचानक कहीं चला गया। उसके पास लगभग पांच हजार रुपये नकद थे और वह तीन मोबाइल नंबरों का उपयोग करता था। घटना के बाद परिवार ने अपने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार का कहना है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा ब्याज पर लिए गए पैसों को लेकर बनाए जा रहे दबाव के कारण हर्ष मानसिक तनाव में था और इसी वजह से उसके कहीं चले जाने की आशंका है। इसके साथ ही, परिवार ने किसी अप्रिय घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।
शिकायत पत्र में कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। पीड़ित मंगल सिंह ने पुलिस से इस गुमशुदगी को दर्ज कर नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की अपील की है। इस पर कोतवाल ब्रजेश बहादुर ने बताया है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बालक की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड