शुरू न्यूज़
जालौन के कोंच नगर पालिका परिषद में गुरुवार को 12:30 बजे उस समय माहौल गरमा गया, जब कई सभासद अधिशासी अधिकारी (ईओ) मोनिका उमराव के कथित रवैये और नगर की समस्याओं के समाधान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी सभासदों ने करीब दो घंटे तक धरना देकर ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नगर की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। इस धरने में मुख्य रूप से सभासद महेंद्र कुशवाहा, रघुवीर कुशवाहा, मनोज गुप्ता और लकी दुबे सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
धरने पर बैठे सभासदों का आरोप है कि नगर में सड़क निर्माण कार्यों में धांधली हो रही है, कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे जनता में भी भारी नाराजगी है। दूसरी ओर, ईओ मोनिका उमराव ने सभासदों को बताया कि नगर पालिका का बजट अभी पास नहीं हुआ है, जिसके कारण कई विकास कार्य और समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा पालिका के गेट पर ताला डाला गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने एसडीएम को दे दी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर में चर्चाओं का माहौल बना रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड