कोंच के सिमिरिया गांव में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर में घुसे 4 बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर जेवरात लूटे, पुलिस जांच में जुटी
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर्ड रेलवे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर धावा बोलकर दंपती को बंधक बना लिया और मारपीट करते हुए लाखों रुपये के जेवरात लूट ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे बिजली जाने के बाद चार बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में मौजूद रघुवीर अहिरवार और उनकी पत्नी सिमकुरा को बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और कीमती सामान लूट लिया।
पीड़िता के मुताबिक, बदमाश घर में रखी सोने की पायल, नाक की कील समेत चांदी के जेवरात, जो बक्से में रखे थे,व वह जो पहने थी लेकर फरार हो गए। घटना के समय दंपती घर में अकेले थे, जबकि उनके दोनों बेटे उरई में रहते हैं।
लूट के बाद पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है और बदमाशों की धमकी के चलते घटना के बारे में खुलकर बताने से भी भयभीत है। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सागर चौकी इंचार्ज सुमित पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश और घटना की जांच में जुटी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड