नवादा में शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई, तस्करों में मचा हड़कंप
नवादा: जिले में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
नवादा में शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई, तस्करों में मचा हड़कंप
नवादा: जिले में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में अलग-अलग इलाकों में की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है, जबकि कई शराब तस्करों और कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
चेकपोस्ट से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार वाहनों की जांच और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड