गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर
गया जी। गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास गुरुवार, 17 सितंबर को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों समेत सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि गया की ओर से एक एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस में छह लोग सवार थे और एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की गति तेज थी। इसी दौरान दक्खिनगांव के पास सड़क किनारे विपुल सिंह, जो शौच कर रहे थे, उन्हें एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए कई बार लुढ़क गई और चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए।
हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायल करमचक गांव, थाना अतरी के बताए जा रहे हैं।
वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह, जो वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार के रहने वाले बताए गए हैं और पास के सर्विस सेंटर में काम करते हैं, की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड