गया राजगीर NH बेरासी पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से साठ वर्षीय महिला की मौत,
गया राजगीर NH बेरासी पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से साठ वर्षीय महिला की मौत, परिजनों मे कोहराम!बैरिया स्थित बरहम स्थान के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से करीब साठ वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।मृतका की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के करजरा पंचायत अंतर्गत कौआखोह गांव निवासी मानो देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बरहम स्थान के पास खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही भिंडस ओपी के एएसआई रजनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा हादसे के कारणों की जांच की।
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इधर, महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में भी शोक का माहौल है।पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड