योग और व्यायाम से फिट रहेंगे पुलिसकर्मी, महुली थाने में नियमित अभ्यास शुरू
तनावमुक्त एवं स्वस्थ पुलिसकर्मियों के लिए योग, ध्यान और प्राणायाम पर जोर
संतकबीरनगर, 07 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, फिट और तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह पहल संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना परिसर में समस्त पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक योग एवं व्यायाम किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग, प्राणायाम और ध्यान करने के साथ शारीरिक सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पुलिस की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होने के साथ कई बार तनावपूर्ण भी होती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों का शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से संतुलित रहना बेहतर पुलिसिंग के लिए बेहद जरूरी है। नियमित योग एवं व्यायाम से ऊर्जा, एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।थाना महुली में आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने के साथ ही तनाव प्रबंधन में मदद करना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए तैयार करना है।“स्वस्थ पुलिसकर्मी–सशक्त पुलिस व्यवस्था” की भावना के अनुरूप संतकबीरनगर पुलिस अपने पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड