आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
*क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर डुहियां पुल और सिरसी गांव के बीच हुआ हादसा *
*धनघटा संत कबीर नगर धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर डुहिया पुल और सिरसी गांव के बीच सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र पुत्र संत प्रसाद बाइक से राम-जानकी मार्ग होते हुए लोहरैया की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही अपाची बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चेकअप के दौरान रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया गांव निवासी 18 वर्षीय रामजाने पुत्र नंदू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड