₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

डीएम के आदेश पर महुली में जलनिकासी की समस्या पर चला बुल्डोजर, खिले ग्रामीणों के चेहरे

Amit

डीएम के आदेश पर महुली में जलनिकासी की समस्या पर चला बुल्डोजर, खिले ग्रामीणों के चेहरे
– पिछले एक माह से बंद पड़ी नाली के चलते हुए जलजमाव से परेशान थे कस्बा वासी
डीएम के आदेश पर महुली में जलनिकासी की समस्या पर चला बुल्डोजर, खिले ग्रामीणों के चेहरे
– पिछले एक माह से बंद पड़ी नाली के चलते हुए जलजमाव से परेशान थे कस्बा वासी
– नायाब तहसीलदार धनघटा और थानाध्यक्ष महुली की निगरानी में खुलवाई गई नाली
संतकबीरनगर। यशवंत यादव
पिछले एक माह से बंद पड़ी नाली के चलते महुली कस्बे में हुए जल भराव से मंगलवार को ग्रामीणों को निजात मिली। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजेश मिश्र और थानाध्यक्ष महुली के निर्देशन में बुलडोजर से नाली खुलवाई गई। नाली निर्माण का मार्ग प्रशस्त होते ही कस्बा वासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
नाथनगर महुली मार्ग से महुली बाजार में जाने वाले मार्ग पर पिछले एक माह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी। महुलिया खुर्द निवासी मैनुद्दीन आदि ने बाजार में जाने वाली सड़क के किनारे स्थित अपने भूमिधरी की जमीन में मकान बनवाना शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार उसी जगह से दशकों से बारिश का पानी बहता था। ग्रामीणों ने जब नाली के लिए जगह छोड़ने की बात किया तो विपक्षी ने अपनी भूमिधरी की जमीन का दावा करते हुए नाली निकालने से मना कर दिया। नाराज़ ग्रामीणों ने खड़ी हुई दीवाल भी गिरा दिया। जिस पर लगभग दो दर्जन ग्रामीणों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ। समस्या का समाधान नहीं होने से पूरी गली में डेढ़ से दो फिट पानी जमा हो गया। अगल बगल की दुकानें बंद हो गई। मुहल्ले में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ने लगी। ग्रामीणों की गुहार पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम और एएसपी को मामले की जांच सौंपी। दोनों अधिकारियों ने मौके का स्थलीय सत्यापन करने के साथ ही तहसील प्रशासन से रिपोर्ट तलब किया। राजस्व रिपोर्ट के अनुसार भू स्वामी द्वारा किए जा रहे भूमिधरी के दावे वाली जमीन उसके मालिकाना हक से लगभग 5 एयर भूमि अधिक है। ऐसे में जिलाधिकारी ने 3 मीटर चौड़े और 36 मीटर लंबे क्षेत्रफल में नाली निर्माण के लिए खुदाई करा कर चिन्हित करने के लिए नायब तहसीलदार राजेश मिश्र और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय को निर्देशित किया। मय फोर्स पहुंचे दोनों अधिकारियों ने मौके पर रह कर बुलडोजर से नाली खुदवाया तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान लेखपाल अभिषेक सिंह यादव, ग्राम प्रधान महेश यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी