शुरू न्यूज़
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों का किया सम्मान, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
गोरखपुर। पाली क्षेत्र स्थित वैदिक धर्म इंटर कॉलेज, डुमरी निवास में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छात्रों ने अपने प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश पांडे को और गुरुजनों का सम्मान करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। गुरुजनों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही विद्यालय में ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक-एक पौधा लगाया और उसकी देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का आधार भी हैं।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का उद्देश्य गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करना है, वहीं पौधरोपण अभियान प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के आशीर्वाद और पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड