दिनाँक:-3-8-2026 ई0,
शिकायत है :-
“लापरवाह और आलसी सिस्टम ” ❗
👉🏾 वरिष्ठ शास्निक, प्रशासनिक अधिकारियों का लापरवाही एवं उदासीन रवैया का यह प्रमाण है ❗👈
ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लाक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना (मगहरपुर्व ) उत्तर प्रदेश।
यह समस्या अन्य भंडारण केंद्र (गोदाम) से जुड़ा हुआ है ।
➡️ पिछले एक वर्ष से ग्राम पंचायत भगवानपुर में अंन्न भन्डारण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है । इस गोदाम का निर्माण पिछले 1 वर्ष से चल रहा है ।
‼️ लेकिन लापरवाह एवं आलसी तथा उदासीन रवैया के कारण यह अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है ‼️
जैसा की स्पष्ट फोटो में दिखाई दे रहा है कि 👉🏾 यह आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है । किसी भी अधिकारी को इसकी चिंता नहीं है कि यह अभी तक क्यों नहीं तैयार हुआ ⁉️ और अधिकारी समुदाय चिंता कर भी नहीं सकते क्योंकि उनकी जांच पड़ताल करने वाला कौन है ⁉️ जब जांच पड़ताल करने वाली टीम ही बिक जाए तो पब्लिक को मिलने वाली सुविधाएं भगवान के सहारे चलता है ।
➡️ किसी को कोई सुविधा मिल गई तो चमत्कार समझे । स्पष्ट प्रमाण दिखाई दे रहा है ।
‼️ स्पष्ट प्रमाण दे रहा हूं ‼️
सबसे बड़े विडम्बना तो यह है कि किसी भी समस्या के उपाय के लिए कोई भी अधिकारी जवाब नहीं देता है । जैसे उन्हें इन सब समाचारों से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ उन्हें अपनी सैलरी और अपने सुख सुविधाओं , गाड़ियों से मतलब है । “ब्लॉक स्तर के यही विकास सेवाएं हैं”!
ऐसे ही पब्लिक का विकास किया जा रहा है।
🔥 पब्लिक का विकास तो नहीं होता, लेकिन शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों का विकास अवश्य हो रहा है। ब्लॉक / जिला / जनपद संत कबीर नगर के अधिकारी प्रमाणित करेंगे ⁉️ कि यह गोदाम कितने दिनों में तैयार होगा ❓
अगर यह बन भी गया तो यह चालू कब होगा ❓
यहां पर अनाज का वितरण कब प्रारंभ होगा ❓
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड