**सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण में लापरवाही, आठ एएनएम का एक दिन का वेतन बाधित व कारण बताओ नोटिस **
चौरीचौरा गोरखपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष महज 39 प्रतिशत टीकाकरण होने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनएल कुशवाहा व जेएसआई संदीप श्रीवास्तव ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ एएनएम फील्ड से अनुपस्थित मिलीं। अधिकारियों ने सभी का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
अधिकारियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वर लाल को भी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि अनुपस्थित एएनएम का वेतन न निकाला जाए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केंद्र पर 2600 से अधिक बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है, जबकि अब तक करीब 1030 बालिकाओं को ही टीका लगाया गया है।
निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय बेनीजोत, खरहरा कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर समेत कई स्थानों पर टीकाकरण के लिए पात्र 14 वर्षीय बालिकाओं की सूची तक तैयार नहीं मिली। अधिकारियों ने सोमवार और मंगलवार को आशा व एएनएम के माध्यम से गांवों में सूची तैयार कर बुधवार को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
अधिकारी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से होता है। इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है, जबकि निजी क्षेत्र में इसकी कीमत चार हजार रुपये से अधिक हो सकती है।
निरीक्षण के दौरान वैक्सीन के रखरखाव, वितरण व स्टॉक रजिस्टर की जानकारी संतोष शुक्ला से ली गई, जिसके कार्य से अधिकारी संतुष्ट रहे। एएनएम व काउंसलर शांति वर्मा से भी अभिलेखों की जानकारी ली गई। राघोपट्टी पड़री की एएनएम सुनीता यादव द्वारा 40 बालिकाओं का टीकाकरण कराया गया था।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वर लाल, फार्मासिस्ट आलोक श्रीवास्तव, एचईओ विनोद कुमार, बीपीएम अनिल कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड