शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय मुस्लिम युवती काजल मंसूरी ने अपने प्रेमी ओम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई है और वे दोनों पिछले करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध में हैं। उसने बताया कि वह 7 जुलाई की रात 2 बजे अपने घर से निकली थी और वह किसी के दबाव में नहीं है बल्कि पूरी तरह सुरक्षित है।
काजल ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब उसने अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया, तो उन्होंने इसका विरोध किया और उसकी इच्छा के विरुद्ध कहीं और शादी कराने का प्रयास किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिजन उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। काजल ने पुलिस और प्रशासन से खुद की और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है और कहा है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए उसके परिजन और संबंधित जिम्मेदार लोग ही उत्तरदायी होंगे।
दूसरी ओर, इस वायरल वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी (CO) कालपी का बयान सामने आया है। पुलिस के अनुसार, थाना कालपी पर दिनांक 08.07.26 को मु.अ.सं. 154/26 और धारा 87 बीएनएस के तहत ओम सिंह के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है, जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है। पुलिस जल्द ही युवती की सकुशल बरामदगी कर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी और उसका बयान दर्ज कराएगी। इसके साथ ही साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए विवेचना का गुण-दोष के आधार पर उचित निस्तारण किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड