शुरू न्यूज़
डूंगरपुर BAP के बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत दिल्ली में बारिश के बीच बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए हैं। सांसद रोत NEET पेपर लीक प्रकरण और छात्रों की आत्महत्याओं को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में वहां पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मौजूद साथी भी हाथों में “NEET है या CHEAT है?” लिखे पोस्टर लेकर बैठे नजर आए। धरने के दौरान बारिश होने के कारण उनके साथियों ने भीगने से बचने के लिए प्लास्टिक और छाते का सहारा लिया।
धरने के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद कल से ही संसद परिसर में छात्रों के दर्द को लेकर धरने पर बैठे हैं और उनके समर्थन में आज वे लोग भी यहां बैठे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद में एनडीए (NDA) के अलावा जो भी पार्टी युवाओं के हित की बात करेगी, BAP उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने देश के संविधान को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि इसी के बल पर वे छात्रों की लड़ाई लड़ेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड