हरदोई में सनसनी,रात के अंधेरे में घर में फेंका जिंदा हैंड ग्रेनेड सुबह पॉलीथिन खोलते ही उड़े होश,पुलिस मामले की जांच में जुटी बम निरोधक दस्ता बुलाया गया…..
हरदोई के हरपालपुर क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक खबर सामने आई है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर से जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।गांव के रहने वाले सतीश कुमार का आरोप है कि रात के अंधेरे में किसी अज्ञात शख्स ने उनके घर के अंदर पॉलीथिन में लिपटी हुई एक संदिग्ध वस्तु फेंकी। वह पैकेट पहले घर में पड़े तिरपाल पर गिरा, फिर जमीन से टकराते हुए पानी में जा गिरा। रात में सतीश को अंदाजा नहीं था कि उस थैली में क्या है, इसलिए उन्होंने उसे उठाया और घर के बाहर खेत की तरफ फेंक दिया।सुबह जब सतीश ने उत्सुकतावश उस पॉलीथिन को खोलकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर एक असली हैंड ग्रेनेड मौजूद था। घर के बाहर हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।पीड़ित सतीश कुमार ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए सांडी क्षेत्र के अपने ही रिश्तेदारों पर घर के अंदर हैंड ग्रेनेड फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और खेत में पड़े हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को तुरंत सूचित किया गया। एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेड की जांच करेगी। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह मिलिट्री ग्रेड हैंड ग्रेनेड इस गांव तक कैसे पहुंचा, इसके पीछे कौन सी बड़ी साजिश है और आरोपी के पास यह घातक हथियार कहां से आया?
#HardoiNews #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #HandGrenade #Harpalpur #UttarPradesh #LawAndOrder #BombSquad #ShockingNews #UPLatestNews #LocalNews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड