डिब्बे में बंद था ‘काल’यानी सांप,🐍रक्षाबंधन पर बहनोई संभल से लाया था काला नाग,साले ने हाथ में लपेटा,नाग ने कलाई पर डंसा अस्पताल छोड़ झाड़-फूंक के चक्कर में मौत,पिहानी के कटरा बाजार में विनोद की मौत से कोहराम…..
रक्षाबंधन का त्योहार… जहां बहन भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधती है। लेकिन हरदोई के पिहानी से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने त्योहार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। एक लापरवाही… और हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। बहनोई संभल से डिब्बे में बंद जिस नाग को लेकर आया था, साले ने उसी नाग को हाथ में लपेट लिया। सांप ने डंसा, और फिर अंधविश्वास ने रही-सही कसर पूरी कर दी।
मामला हरदोई जिले के पिहानी कस्बे का है। यहाँ के कटरा बाजार के रहने वाले विजय रस्तोगी के बेटे विनोद रस्तोगी के घर त्योहार की रौनक थी। संभल के बबराला से बहन अनीता और बहनोई राजू रस्तोगी भाई को राखी बांधने आए थे। लेकिन किसी को नहीं पता था कि इस खुशियों के पीछे काल छिपा हुआ है।दरअसल, बहनोई राजू रस्तोगी पेशावर तौर पर घरों से सांप पकड़ने का काम करते हैं। वो अपने साथ एक डिब्बे में एक बेहद जहरीला काला नाग लेकर पिहानी आए थे। घर में सांप को देखकर अविवाहित युवक विनोद रस्तोगी कौतूहल में आ गया। वो सांप के साथ हंसी-मजाक करने लगा।अति-उत्साह और लापरवाही की हद तो तब पार हो गई, जब विनोद ने उस खूंखार काले नाग को डिब्बे से बाहर निकाला और अपने हाथ पर लपेट लिया। पलक झपकते ही नाग ने विनोद के हाथ पर दांत गड़ा दिए। सांप के डंसते ही विनोद की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में बहनोई राजू उसे पिहानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर दौड़े लेकिन डॉक्टरों के इलाज को छोड़, परिजन अंधविश्वास के जाल में फंस गए। विनोद को अस्पताल से निकालकर कोतवाली क्षेत्र के थमरबा गांव में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया। अंधविश्वास के चक्कर में कीमती समय बर्बाद हुआ, जहर पूरे शरीर में फैल गया और विनोद ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सांपों के साथ किया गया मजाक और अस्पताल छोड़कर झाड़-फूंक पर किया गया भरोसा… सिर्फ और सिर्फ मौत को दावत देता है।
#HardoiNews #PihaniNews #BreakingNews #SnakeBite #Superstition #RakshaBandhanTragedy #AlertNews #UPNews #हरदोई #पिहानी #अंधविश्वास #सांप #सत्यघटना #CrimeNews #SocialAwareness
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड