रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

भाजपा विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला, सपा नेताओं पर आरोप

मनोज तिवारी

हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला,सपा नेता के परिजनों पर हमले का आरोप,हमले में घायल विधायक के भतीजे को भेजा इलाज के लिए……पुलिस जांच पड़ताल और कार्यवाई में लगी…..

हरदोई के सवायजपुर में कूड़ा डालने और रास्ते में जानवर बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। भाजपा विधायक कु. माधवेंद्र प्रताप सिंह के भतीजे और रानी इंद्र कुंवरि विद्यालय के प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह पर हमला कर दिया गया। घटना के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल और उनके ससुर जागेश्वर पाल समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवेक सिंह ने विद्यालय के सामने गंदगी फैलाने और रास्ते में जानवर बांधने से मना किया था,जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को भी विवेक सिंह ने गंदगी फैलाने से लोगों को रोका था।बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर दोबारा गंदगी देखकर उन्होंने विरोध किया तो पहले से मौजूद लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।आरोप है कि धारदार हथियार से हमला करने के साथ उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस के मुताबिक मौके पर हवाई फायर हुआ और विपक्षी पक्ष की ओर से छत से ईंट आदि से विवेक सिंह के सिर पर प्रहार किया गया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया।
सीएचसी सवायजपुर से प्राथमिक उपचार के बाद विवेक सिंह को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।चिकित्सकों ने सिर में इंजरी बताई है और साफ किया कि उन्हें गोली नहीं लगी है।पुलिस के मुताबिक तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद सवायजपुर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है।
#HardoiNews
#UPPolice
#HardoiCrime #Sawayajpur
#BJP
#SamajwadiParty #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeUpdates
#Hardoi
#Sawayajpur #HardoiNews
#UPCrime
#BJPNews #SamajwadiParty #LawAndOrder #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी