शुरू न्यूज़
हरदोई जिले के टोंडरपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत उमरौली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में बड़ी धांधली और अनियमितता का मामला सामने आया है। अधिकृत कोटेदार की अनुपस्थिति में गैर-अधिकृत लोगों द्वारा मनमाने ढंग से राशन बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शाहाबाद ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और अवैध रूप से राशन बांटने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की अधिकृत मुख्य कोटेदार मीना देवी हैं, जिनके पति पप्पू कपड़े सिलाई का काम करते हैं। आरोप है कि मुख्य कोटेदार को इस वितरण की कोई भनक तक नहीं दी जाती और न ही मौके पर कोई सूचना दी जाती है। वायरल वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसमें सुंदरपुर निवासी महेंद्र पुत्र लोचन, उमरौली निवासी मानू और उमरौली निवासी अजय पुत्र माधवराम राशन बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये लोग बिना किसी अधिकार के नियमित रूप से राशन का वितरण कर रहे हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों में भारी असंतोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने खाद्य एवं रसद विभाग तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की स्वतंत्र जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सप्लाई इंस्पेक्टर शाहाबाद की शह पर ये लोग बेखौफ होकर राशन बांट रहे हैं। इस संबंध में जब सप्लाई इंस्पेक्टर शाहाबाद से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। वहीं, उपजिलाधिकारी शाहाबाद ने स्पष्ट कहा है कि कोटेदार की अनुपस्थिति में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा राशन वितरण करना सरासर गलत है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड