रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

खबरें 24

त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, शिकायतकर्ता को कार्रवाई से अवगत कराने पर जोर
जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
संतकबीरनगर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए, ताकि जनसुनवाई की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर उन्हें न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा, समस्याओं के समाधान और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने के लिए जनसुनवाई की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी