शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में खलीलाबाद के विधायक अंकुरराज तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संचारी अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा और 11 अन्य विभाग भी इसमें सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रामरतन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वी०बी०डी०) डॉ० सोहन प्रसाद गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० वी०के० सोनी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार चौबे और समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कर्मचारी तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड