लाखों की लागत से राजकीय नलकूप आधुनिकीकरण कार्य पर उठे सवाल, टंडवा कला में अनियमितता का आरोप
लाखों की लागत से राजकीय नलकूप आधुनिकीकरण कार्य पर उठे सवाल, टंडवा कला में अनियमितता का आरोप
गोरखपुर। जनपद के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा टंडवा कला में वर्ष 2025-26 के तहत 154 अदद राजकीय नलकूपों के आधुनिकीकरण परियोजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित राजकीय नलकूप पर विभाग द्वारा स्वीकृत कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया, जिससे सरकारी धन के उपयोग पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार परियोजना के तहत नलकूप परिसर की साफ-सफाई, चारों ओर पिलर लगाकर तारबाड़ (फेंसिंग) कराना, मुख्य गेट लगाना तथा परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना प्रस्तावित था। लेकिन मौके पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि न तो पूरी तरह तारबाड़ की गई है, न ही आवश्यक पिलर लगाए गए हैं। परिसर में साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे कार्य अधूरा और मानकों के विपरीत प्रतीत होता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और राजकीय नलकूपों को सुरक्षित बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर आधुनिकीकरण का कार्य करा रही है, लेकिन टंडवा कला में हुए कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। उनका कहना है कि यदि विभागीय मानकों के अनुसार कार्य कराया जाता तो नलकूप परिसर पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित दिखाई देता।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, स्थल का निरीक्षण करने तथा कार्य में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और सरकारी धन से कराए गए कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड