डीएम द्वारा सम्भावित बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत धनघटा तहसील के मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध एवं ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया स्थलीय निरीक्षण, तटबंधों की सुरक्षा के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
*संत कबीर नगर 14 अगस्त, 2026 जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा बरसात के मौसम मे सम्भावित बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत ड्रेनेज खंड – 2 संत कबीर नगर के नियंत्रधीन घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध पर बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड 2 अजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा एवं सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को तटबंध की सतत निगरानी एवं वर्षा के कारण हुए रेनकट्स को भरने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा इस वर्ष गायघाट ढोल बजा सियार कला में कराए गए कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का निरीक्षण किया गया, जिस पर बाढ़ के दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव का कार्य संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड