रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

स्वतंत्रता दिवस: संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Ashwini Kumar Pandey

संतकबीरनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
संतकबीरनगर, 15 अगस्त। जनपद में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रकाश तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और स्काउट गाइड मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी और मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की आजादी वीर क्रांतिकारियों और अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष का परिणाम है। उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण कर खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के बलिदान को याद करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने के लिए सभी को बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अनगिनत वीर बलिदानियों की शहादत के बाद देश को आजादी मिली है। इसलिए जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्रभारी मंत्री एवं दोनों विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, पत्रकारों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक लोकसेवक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, लगन और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना ही देशभक्ति है। उन्होंने अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री, विधायकगण एवं जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा अमर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीसी, स्काउट गाइड एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बैंड बाजे के साथ परेड और मार्चपास्ट किया। विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गईं। पुरानी तहसील खलीलाबाद गेट पर प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने परेड की सलामी ली और कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी