रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

ग्राम पंचायतों को मिलेगा अधिक रोजगार, सम्मेलन में हुई चर्चा

Durgesh Mishra

VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपदीय पंच सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रशासक/निवर्तमान अध्यक्ष, जिला पंचायत बलिराम यादव, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार डा0 प्रभात कुमार द्विवेदी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों, प्रशासक / निवर्तमान प्रमुख, क्षेत्र पंचायत पौली राममिलन यादव तथा समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारियों/खण्ड विकास अधिकारियों की उपस्थिति मे VB-G RAM G (विकसित भारत गारण्टी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी कियान्वयन हेतु आज जनपदीय पंच सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन प्रांगण में स्थित डी0पी0आर0सी0 हॉल में किया गया।
पंच सम्मेलन कार्यक्रम में जनपद के 730 ग्राम पंचायतों से निर्वतमान ग्राम प्रधान / प्रशासक, ग्राम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में VB-G RAM G योजना के विभिन्न प्रावधानों, डिजिटल प्लेटफार्म के अनुप्रयोग, 04 अनुमन्य कार्य की श्रेणियां, ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। अवगत कराया गया कि VB-G RAM G योजना के अन्तर्गत अनुमन्य 04 श्रेणियों के अन्तर्गत कुल 318 कार्यों को शामिल किया गया है।
योजना का मुख्य फोकस ग्रामीण आजीविका संर्वधन, उत्पादक स्थायी परिसम्पत्तियों का निर्माण एवं आपदा से बचाव हेतु अनुमन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत को आधारभूत संरचना से संतृप्त करने हेतु विकसित ग्राम पंचायत प्लान बनाया जायेगा। निर्धारित पैरामीटर पर प्रगति के आधार पर ग्राम पंचायतों को फंड एलोकेशन हेतु A, B एवं C श्रेणियों में बांटा जायेगा। बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें अपनी ग्राम पंचायत हेतु अधिक धनराशि प्राप्त कर सकेंगी। मनरेगा और VB-G RAM G योजना के अंतर को समझाते हुए बताया गया कि मनरेगा में श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार के सापेक्ष VB-G RAM G के अन्तर्गत 125 दिन के रोजगार की गारण्टी का प्रावधान है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, डा0 प्रभात कुमार द्विवेदी, उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा दिया गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी