शुरू न्यूज़
गोरखपुर में रविवार को इस्कॉन गोरखपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। श्री गोरखनाथ जी की पावन भूमि पर आयोजित यह रथयात्रा अब तक की सबसे भव्य रथ यात्राओं में से एक रही। यह विशाल रथयात्रा H.N. सिंह चौक, मेडिकल रोड से प्रारंभ होकर पादरी बाजार स्थित इस्कॉन मंदिर तक संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का दिव्य रूप दिखाई दिया, जिसे देखकर पूरा गोरखपुर भक्ति के माहौल में डूब गया। इस भव्य रथयात्रा के सफलतापूर्वक समापन के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के मध्य भगवान श्री जगन्नाथ का स्वादिष्ट महाप्रसाद वितरित किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड