पीएम के जन्मदिन पर पाली में मानवता की मिसाल, मरीजों के बीच पहुंचे ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत
बृहस्पतिवार को सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। विकास खण्ड पाली क्षेत्र में
ठर्रापार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाली के ब्लॉक प्रमुख श्री शशी प्रताप सिंह द्वारा मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए, उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा सके।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह, डॉ. प्रमोद, चंद्रसेन पाठक, अंजनी जकरूला, सहित अस्पताल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड