हजारों कार्यकर्ताओं और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ सीएम योगी के स्वागत को पहुंचे नीलमणि
जिले के विकास में सीएम योगी का आगमन मील का पत्थर साबित होगा : नीलमणि
जिला मुख्यालय स्थित मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और सैकड़ों वाहनों का काफिला जिला मुख्यालय पहुंचा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि के धनघटा स्थित कैंप कार्यालय पर जुटने लगे थे। दोपहर होते-होते कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए नीलमणि के नेतृत्व में जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुआ। लंबे काफिले को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही।
कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीलमणि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जनपद आगमन कबीर की धरती के चतुर्दिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
नीलमणि ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है, वह सरकार और नेतृत्व के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड