सीएम योगी ने संत कबीर नगर को दी 684 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
संतकबीरनगर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इनमें विधानसभा खलीलाबाद की 361 करोड़ रुपये से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल क्षेत्र की 322 करोड़ रुपये से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर नगर के विकास में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। साथ ही बाबा बैजनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में जनपद में विकास प्राधिकरण बनाए जाने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत जनपद को शामिल करने पर विचार करने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बिना भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड