रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मासूम की हत्या के विरोध में घघसरा में कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी की मांग

उपेंद्र राज

मासूम की हत्या के विरोध में घघसरा में निकला कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी देने की उठी मांग
मासूम की हत्या के विरोध में घघसरा में निकला कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी देने की उठी मांग
घघसरा (गोरखपुर)। मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के विरोध में गोरखपुर जिले के विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित घघसरा कस्बे में समाजसेवियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने “हत्यारे को फांसी दो”, “मासूम को न्याय दो” और “अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उन्हें कठोरतम सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मासूम बच्चों के साथ होने वाली ऐसी जघन्य घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। यदि दोषियों को शीघ्र और कड़ी सजा नहीं मिली तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।
समाजसेवियों ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर आरोपियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
कैंडल मार्च घघसरा के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। मार्च के अंत में सभी ने दिवंगत मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि मासूम को न्याय मिलने तक वे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी