पाली ब्लॉक परिसर में प्रज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के
पाली ब्लॉक परिसर में प्रज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’
देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के क्रम में आज पाली ब्लॉक परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति उनके संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं सहयोग की भावना को पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड