शुरू न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को संतकबीरनगर के खलीलाबाद नगर स्थित सरैया में समाजसेवी राजेंद्र चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेत्री साधना चौधरी के आवास पर पारिवारिक शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके उस वादे को निभाने के लिए थी, जिसके तहत मंगलवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के कारण वे उनके आवास पर नहीं पहुँच सके थे। इसी क्रम में, बुधवार सुबह चौधरी ने स्वयं राजेंद्र चौधरी को टेलीफोन पर सूचित किया था कि लखनऊ रवाना होने से पहले वे निश्चित रूप से उनके आवास पर आएंगे। निर्धारित समय पर उनके काफिले के सरैया स्थित आवास पहुँचने पर, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, परिजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की उपस्थिति में साधना चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं, समाजसेवी राजेंद्र चौधरी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा और सभासद दिलीप निराला तथा भाजपा नगर मंत्री सीमा देवी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी का स्नेहपूर्वक अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अपनापन ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद किया और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। इस मुलाकात के दौरान साधना चौधरी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर भी विशेष चर्चा हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय लक्ष्मण चौधरी की पुत्र वधू साधना चौधरी, जो लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं, का परिवार पिछले तीन दशकों से पार्टी की विचारधारा और संगठन से मजबूती से जुड़ा है। वे स्वर्णिम भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन, वस्त्र, विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं और उन्हें स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र में एक सक्रिय एवं प्रभावशाली महिला नेतृत्व के रूप में देखा जाता है।
पारिवारिक माहौल में हुई इस भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजेंद्र चौधरी की माताजी से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके स्वास्थ्य व कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय बातचीत की और उनके स्नेह व सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस भेंट के उपरांत वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राजेंद्र चौधरी (पिंटू), अमरेंद्र चौधरी, अनुराग चौधरी, सभासद दिलीप निराला, भाजपा नगर मंत्री सीमा देवी, सभासद उर्मिला त्रिपाठी, अर्जुन चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, राजकुमार चौधरी, प्रतिभा चौधरी, सभासद प्रतिनिधि विजय निराला, बिट्टू अग्रहरि, रामनाथ यादव, इरफान सिद्दीकी, ओमेश सिद्दीकी, दिनेश सिंह, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, मुरलीधर जायसवाल, और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) शैलेश राजभर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड