₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

बिलासपुर: काम से लौट रहे व्यक्ति से चाकू की नोक पर लूट, तीन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज

Patrkar Sarthi

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में धमनी मेन रोड खदान के पास एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर तीन अज्ञात लड़कों ने लूटपाट की। पीड़ित सुनील यादव (34 वर्ष) ने इस संबंध में बुधवार रात को हुई घटना की शिकायत गुरुवार सुबह चकरभाठा पुलिस में दर्ज कराई है।

सुनील यादव, जो ग्राम सेवार के निवासी हैं और नर्मदा कोल्डड्रिंक, सिरगिट्टी में हाउसकीपिंग का काम करते हैं, ने बताया कि 16 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वे अपनी स्कूटी (क्रं CG 10 ED 9432) से काम से लौटकर गांव सेंवार आ रहे थे। धमनी मेन रोड खदान के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए तीन लड़कों ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। तीनों लड़के मोटरसाइकिल रोककर नीचे उतरे और उनसे रुपये, पैसे और मोबाइल निकालने को कहा। जब सुनील यादव ने कुछ भी न होने की बात कही, तो उसी समय उनकी मोटरसाइकिल की चाबी जमीन पर गिर गई। चाबी ढूंढने के लिए एक दुबले-पतले लड़के ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई, जिससे सुनील तीनों का चेहरा देख पाए। उन्होंने एक लड़के को काले रंग का, बड़ी-बड़ी आंखों वाला; दूसरे को ठिगना कद, दाढ़ी वाला; और तीसरे को गोरे रंग का, दुबला-पतला और कम उम्र का बताया, जिन्हें देखकर वे पहचान लेंगे।

लूट के दौरान, काले रंग और बड़ी-बड़ी आंखों वाले लड़के ने अपनी कमर से एक बड़ा चाकू निकाला और सुनील को एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ से चाकू उनकी गर्दन पर लगा दिया। ठिगने कद और दाढ़ी वाले लड़के ने सुनील के लोअर की जेब से 395 रुपये निकाल लिए। मोबाइल न होने की बात कहने पर, काले रंग वाले लड़के ने चाकू हटाकर सुनील के दोनों गालों पर थप्पड़ मारे और उनका गला पकड़कर हिलाने लगा। जब सुनील ने छुड़ाने की कोशिश की, तो उस लड़के ने उनकी बाईं आंख पर घूंसा मारा और स्कूटी की चाबी लेकर स्कूटी स्टार्ट कर भागने लगा। शेष दो लड़के अपनी मोटरसाइकिल से जाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद तीनों लड़के अपनी मोटरसाइकिल और सुनील की स्कूटी लेकर वापस आए। दो लड़कों ने सुनील को पकड़ा और काले रंग वाले लड़के ने कहा कि ‘इसने हमें देख लिया है, इसे जान से मारते हैं’ और फिर से चाकू निकालने लगा। उसी समय नगपुरा की ओर से एक तेज रोशनी वाली कार आती दिखी, जिसे देखकर तीनों लड़के सुनील के रुपये और स्कूटी लूटकर सिरगिट्टी थाना आने की बात कहकर भाग गए। सुनील यादव ने डर और दहशत में धमनी पहुंचकर अपने एक सहकर्मी के मोबाइल से डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के आने पर आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। डरे सहमे होने के कारण सुनील अपने घर चले गए और अगले दिन 17 जून 2026 को गांव के आशीष तिवारी के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी