शुरू न्यूज़
नेपाल बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 92.693 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 37 लाख की खेप और वैगनआर जब्त
पश्चिम चंपारण में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 92 किलो 693 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की वैगनआर कार भी जब्त कर ली गई है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नेपाल बॉर्डर के रास्ते संचालित तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के समीप विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया। रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध सफेद वैगनआर कार को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार में विशेष तरीके से छिपाकर रखा गया 92 किलो 693 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के निमुईया गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को नेपाल से जुड़े तस्करी नेटवर्क, गांजे की खरीद-बिक्री और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह बड़ी खेप किस स्थान तक पहुंचाई जानी थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्कर कौन हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई, सघन वाहन जांच और पेशेवर तरीके से की गई इस सफलता को पश्चिम चंपारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि ऐसे संगठित गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड