सम्मानित साथियों🙏,
*इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 अगस्त 2026 को 17 अतिपिछड़ी जातियों के मुख्य आधार शिल्पकार आरक्षण को लेकर नियमानुसार दाखिल जनहित याचिका कल 6 नंबर पर चीफ जस्टिस कोर्ट पर सुनवाई में लगी है और 17 अतिपिछड़ी जातियों से संबंधित रिट संख्या 2129/2017 के आर्डर को हमारे विद्वान अधिवक्ता साथी सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का विचार बना रहे हैं।*
उत्तराखंड के तर्ज पर लागू यही शिल्पकार आरक्षण 17 अतिपिछड़ी जातियों को एक सूत्र में बांधने का मुख्य आधार है। जब तक हमें SC का संवैधानिक संरक्षण नहीं मिलता, हमारे बच्चों के साथ शिक्षा में भेदभाव जारी रहेगा।
अतः इसी मुद्दे पर मंथन हेतु *4 अक्टूबर को मंगलम मैरेज हॉल, डीघा बाईपास, खलीलाबाद, संतकबीरनगर* में सर्वदलीय महाबैठक रखी गई है।
इस नाते सभी भाई बहनों से विनम्र निवेदन है, कि एकजुट होकर जरुर पहुंचें जनहित के इस महायज्ञ में। यही से समस्त वंचित अतिपिछड़ो का कायाकल्प होना सुनिश्चित है क्योंकि हमारे पतन का असली कारण जाति जाति की गुटबाजी में आपसी विघटन है जिन्हें हमारे बीच के लोडर चुनाव के समय आसानी से बेचते फिरते हैं।
*अनिल कुमार प्रजापति*
*संस्थापक – अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान (रजि.)*
#24August2026PIL #ChiefJusticeCourt6Number #WPIL2129_2017 #SupremeCourtChallenge #ShilpkarArakshan #17JatiyonKaAadhar #4OctoberKhalilabad
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड