शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र स्थित बसवारी गांव में लगभग 300 वर्ष पुराना ऐतिहासिक बाबा बैजूनाथ मंदिर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक ढह गया। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण इस प्राचीन मंदिर की दीवारें काफी कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
यह मंदिर हाल ही में तब काफी चर्चा में आया था, जब बीते 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचकर विधिवत दर्शन और पूजन किया था। मुख्यमंत्री ने धनघटा और खजनी विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा को संबोधित करने से पहले इस मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को देखते हुए इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड