रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 27 अगस्त की रात से मुफ्त बस यात्रा
लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में महिलाएं 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। खास बात यह है कि महिला यात्री के साथ एक सहयोगी को भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम रहे। प्रमुख मार्गों पर एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहेगा और बस चालकों की निगरानी भी की जाएगी, ताकि नशे की हालत में कोई चालक वाहन न चलाए।
जलभराव और बाढ़ को लेकर भी सख्ती
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई शहरों में जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लो-लैंड इलाकों की पहचान, अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन और नालों की सफाई पर जोर दिया गया है। वहीं 19 बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्य और कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
चीनी की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
बैठक में चीनी की उपलब्धता और कीमतों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर भी कार्रवाई
स्कूलों से संबंधित भ्रामक वीडियो और अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
यानी रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के साथ-साथ सरकार ने सुरक्षा, बाढ़ राहत, जलभराव और जरूरी वस्तुओं की कीमतों को लेकर भी प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड