रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

भावुक हुए संभल के पूर्व एसपी, पत्नी ने लिखा खास संदेश

Shikha ji

संभल से विदाई पर भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, पत्नी अंशिका वर्मा ने लिखा खास संदेश

संभल। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 9 जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला किया है। इसी फेरबदल में संभल के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस केके बिश्नोई को अब बिजनौर का एसएसपी बनाया गया है।
शनिवार को संभल में आयोजित विदाई समारोह के दौरान केके बिश्नोई अपने कार्यकाल के अनुभवों को याद करते हुए भावुक हो गए। माहौल उस समय और भावुक हो गया, जब उनके बगल में बैठे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
केके बिश्नोई की विदाई के बाद उनकी पत्नी और आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए खास संदेश साझा किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अंशिका वर्मा ने लिखा कि उन्हें हमेशा अपने पति पर गर्व है और उन्होंने उनके अगले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं दीं।
अंशिका ने इस संदेश के साथ अपनी और केके बिश्नोई की मुस्कुराती हुई तस्वीर भी साझा की। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
दोनों IPS अधिकारी अलग-अलग जिलों में संभाल रहे जिम्मेदारी
अंशिका वर्मा इस समय बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं, जबकि केके बिश्नोई को अब बिजनौर में एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है।
दोनों आईपीएस अधिकारियों ने 29 मार्च 2026 को राजस्थान में आयोजित एक भव्य समारोह में शादी की थी। अब दोनों अलग-अलग जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
केके बिश्नोई की संभल से विदाई के दौरान भावुक हुए अधिकारी और पत्नी अंशिका वर्मा का उनके लिए लिखा संदेश इस समय चर्चा में है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी