साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, थाना मेंहदावल पुलिस की साइबर सेल टीम ने वापस कराए ₹1,00,000/-_____________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 04 अगस्त 2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु थाना मेंहदावल पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की शत-प्रतिशत धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। घटना दिनांक 28.02.2026 को पीड़ित अमरनाथ अग्रहरी पुत्र ओम प्रकाश अग्रहरी निवासी पश्चिम टोला थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर के फेसबुक पर एक अज्ञात लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के उपरांत उनके बैंक खाते से ₹1,00,000/- की धोखाधड़ीपूर्ण निकासी कर साइबर ठगी की गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33102260046936 है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल थाना मेंहदावल के आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि होल्ड कराई गई तथा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ₹1,00,000/- की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासन तथा साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए थाना मेंहदावल पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
साइबर सेल टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम,आरक्षी सौरभ कुमार, रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार
किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल अथवा संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार, मित्र या परिचित बनकर धनराशि की मांग करे, तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें। साइबर अपराधी आवाज बदलकर अथवा भावनात्मक दबाव बनाकर भी ठगी करते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड