शुरू न्यूज़
बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र स्थित शारदापुर गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद त्रिकुंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस दुखद हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे शारदापुर गांव में शोक की लहर फैली हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड